Sumitra kacchap

रांची : डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत, महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप ने रांची में तोड़ा दम

रांची। झारखंड पुलिस की महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप का इलाज के दौरान रांची में निधन हो गया। वर्ष 2018 बैच की सुमित्रा कच्छप फिलहाल गिरिडीह जिला बल में तैनात थीं। उन्हें झारखंड हाई कोर्ट में गिरिडीह जिला बल की ओर से कोर्ट नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

बताया गया है कि सुमित्रा कच्छप ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी हालत और गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई।

Advertisment
Advertisment

सुमित्रा कच्छप के निधन की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक का माहौल बन गया। सहकर्मियों और पुलिस अधिकारियों ने उनके निधन पर दुख जताया। विभाग में उन्हें जिम्मेदारी के साथ काम करने वाली अधिकारी के तौर पर याद किया जा रहा है।

RKDF
advertisement

विभागीय जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर रांची पुलिस लाइन ले जाया जाएगा। वहां झारखंड पुलिस की ओर से उन्हें अंतिम सलामी दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंपा जाएगा।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।