Australian Consul General meets Chief Minister Hemant Soren; several issues regarding cooperation discussed.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल की मुलाकात, सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा

Australian Consul General meets Chief Minister Hemant Soren; several issues regarding cooperation discussed.
Australian Consul General meets Chief Minister Hemant Soren; several issues regarding cooperation discussed.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में ऑस्ट्रेलिया के कोलकाता स्थित काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

RKDF
advertisement

बैठक में शिक्षा, खनिज संसाधन, कौशल विकास, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों के बीच झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई ऊंचाई देने तथा साझा हित वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Advertisment
Advertisment

मुख्यमंत्री ने राज्य की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी के अवसरों को लेकर भी चर्चा की। मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर मौजूद रहीं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।