Ranchi Mahanagar Durga Puja Committee met the Deputy Commissioner regarding Durga Puja preparations.

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति ने उपायुक्त से की मुलाकात

Ranchi Mahanagar Durga Puja Committee met the Deputy Commissioner regarding Durga Puja preparations.
Ranchi Mahanagar Durga Puja Committee met the Deputy Commissioner regarding Durga Puja preparations.

रांची: आगामी दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों और शहर की व्यवस्थाओं को लेकर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बुधवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में हुई मुलाकात के दौरान पूजा के दौरान शहर में आवश्यक नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

RKDF
advertisement

समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग उपायुक्त के समक्ष रखी। समिति ने कहा कि इन व्यवस्थाओं के दुरुस्त रहने से पूजा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी तथा आयोजन सुचारु रूप से संपन्न होगा।

Advertisment
Advertisment

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समिति की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखा जा सके।

Advertisment
Advertisment

मौके पर अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धन्यजय समेत रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के आजीवन सदस्य डॉ. अजीत सहाय, अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, संजय मिनोचा, जय सिंह यादव, सागर कुमार, मो. इस्लाम, राजन वर्मा, संजय सिन्हा, उज्जवल दुबे, अमरनाथ साहू, राजू और मयंक गिरी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।