Public awareness campaign conducted in Simdega under the ‘Mor Police Moy Police’ initiative.

‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत सिमडेगा में चला जनजागरूकता अभियान

Public awareness campaign conducted in Simdega under the ‘Mor Police Moy Police’ initiative.
Public awareness campaign conducted in Simdega under the ‘Mor Police Moy Police’ initiative.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस की ओर से कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत 11 से 16 सितंबर तक जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं और युवाओं की भागीदारी रही।

RKDF
advertisement

पुलिस ने लोगों को मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला एवं बाल उत्पीड़न तथा डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों से अंधविश्वास और अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Advertisment
Advertisment

स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। युवाओं की समितियां गठित कर उन्हें नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। आपात स्थिति में डायल-112 और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने की जानकारी भी दी गई।

Advertisment
Advertisment

अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं और अपराध नियंत्रण में आमजन की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। मानव तस्करी से संबंधित सूचना के लिए 1800-3456-256 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 9262998531, 06525-299908 और 06525-299987 हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।