Two youths drowned in the Asangi check dam in Jamshedpur.

आसंगी चेक डैम में दो युवक डूबे, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी; डेंजर जोन में नहाने पर था प्रतिबंध

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में रविवार दोपहर नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद रविवार से ही दोनों की तलाश जारी है। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

डूबने वाले युवकों की पहचान बंता नगर (धोबोडुंगरी) निवासी सोनू लोहार (18) और मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक एक ही बाइक से आसंगी चेक डैम पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए। इसके बाद तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों डूब गए।

अंधेरा होने पर रविवार को रोकना पड़ा अभियान

घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। हालांकि, अंधेरा होने के कारण रविवार देर शाम सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।

सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद दोबारा बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। खरकई नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका था।

डेंजर जोन घोषित है आसंगी चेक डैम

आसंगी चेक डैम को जिला प्रशासन पहले ही डेंजर जोन घोषित कर चुका है। यहां नहाने पर प्रतिबंध है और लोगों को सावधान करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद लोग चोरी-छिपे यहां नहाने पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसंगी चेक डैम में पिछले कुछ महीनों के दौरान डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इसी अवधि में पांच युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now