Two teenagers drowned while bathing in the Asangi check dam; one body has been recovered, and the search for the other is ongoing.

आसंगी चेक डैम में नहाने गए दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Two teenagers drowned while bathing in the Asangi check dam; one body has been recovered, and the search for the other is ongoing.
Two teenagers drowned while bathing in the Asangi check dam; one body has been recovered, and the search for the other is ongoing.

नीरज तिवारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरायकेला: आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा: तीन राज्यों के श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना,कुणाल षाड़ंगी हुए शामिल

काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान आदित्यपुर एस-टाइप निवासी लव कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरे लापता किशोर की पहचान उत्सव कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर के कल्पनापुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

लोहरदगा में जल्द सुधरेगी संचार व्यवस्था: नए समाहरणालय में लगेगा मोबाइल टावर, दूरस्थ क्षेत्रों पर विशेष जोर

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोरों के परिजन आसंगी चेक डैम पहुंच गए। हादसे की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजन बार-बार यही सवाल करते रहे कि दोनों बच्चे आखिर आसंगी चेक डैम तक कैसे पहुंच गए।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा। गोताखोर डैम के गहरे हिस्सों में लगातार तलाश कर रहे हैं।

धुर्वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, किशोर की किया गया निरुद्ध

आरआईटी थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता लापता किशोर की तलाश और रेस्क्यू अभियान को पूरा करना है। अभियान समाप्त होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now