There should be an impartial probe into the role of former DGP Anurag Gupta in the JSSC-CGL case: Babulal Marandi.

JSSC-CGL मामले में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो : बाबूलाल मरांडी

There should be an impartial probe into the role of former DGP Anurag Gupta in the JSSC-CGL case: Babulal Marandi.
There should be an impartial probe into the role of former DGP Anurag Gupta in the JSSC-CGL case: Babulal Marandi.

रांची: JSSC-CGL परीक्षा मामले को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि JSSC-CGL मामले की जांच को प्रभावित करने, उसे गलत दिशा में ले जाने और डिजिटल साक्ष्यों को नष्ट कराने के आरोपों से घिरे पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर कार्रवाई करने में मुख्यमंत्री की कथित हिचकिचाहट कई सवाल खड़े करती है।

Kashmir
advertisement

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि अनुराग गुप्ता छात्रों की ओर से लगाए गए पेपर लीक के आरोपों को गलत साबित करने पर आमादा थे। उन्होंने यह भी पूछा कि वे खुले तौर पर मीडिया के सामने आकर इन आरोपों को खारिज करने की कोशिश क्यों कर रहे थे।

मरांडी ने कहा कि झारखंड के छात्र और बेरोजगार आज इन सवालों के जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी की भूमिका पर ही जांच को प्रभावित करने के गंभीर सवाल उठ रहे हों, उस पर कार्रवाई किए बिना CID की जांच और उसकी निष्पक्षता पर भरोसा करना मुश्किल है।

RKDF
advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले में हिम्मत दिखाने और पूर्व डीजीपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मरांडी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर जांच से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो भविष्य में भी अधिकारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से नहीं डरेंगे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now