'Gulabi Dor' exhibition fair held in Gumla; conveys message of women's empowerment.

गुमला में सजा ‘गुलाबी डोर’ प्रदर्शनी मेला, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

Share
Link copied
'Gulabi Dor' exhibition fair held in Gumla; conveys message of women's empowerment.
‘Gulabi Dor’ exhibition fair held in Gumla; conveys message of women’s empowerment.

निर्मल सिंह 

गुमला: स्थानीय माहेश्वरी धर्मशाला में बुधवार को माहेश्वरी महिला समिति के तत्वावधान में ‘गुलाबी डोर प्रदर्शनी मेला’ का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

RKDF
advertisement

उद्घाटन के बाद जिला परिषद अध्यक्ष ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें सिर्फ सही मंच और अवसर देने की जरूरत है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और आने वाले समय में लोकसभा एवं विधानसभा में भी उनकी भागीदारी और बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के हौसले बुलंद हों तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शनी के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है। नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने भी माहेश्वरी महिला समिति के कार्यों की सराहना की और महिलाओं के प्रयासों की प्रशंसा की।

Kashmir
advertisement

माहेश्वरी महिला समिति की रूपा साबू ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘गुलाबी डोर’ प्रदर्शनी का उद्देश्य माहेश्वरी परिवार के घरेलू एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न जिलों से आए माहेश्वरी परिवार के सदस्यों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं।

मेले में बुटीक, वस्त्र, परिधान, श्रृंगार सामग्री समेत विभिन्न प्रकार के घरेलू एवं हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को लोगों ने काफी पसंद किया। मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष पदम साह, सचिव शंकर लाल जाजोदिया, पवन अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल, दीपक कुमार सहित माहेश्वरी महिला समिति की कई महिलाएं उपस्थित थीं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।