Wild elephant tramples elderly man to death in Bharno; panic grips village.

भरनो में जंगली हाथी ने वृद्ध को कुचला, मौत के बाद गांव में दहशत

Wild elephant tramples elderly man to death in Bharno; panic grips village.
Wild elephant tramples elderly man to death in Bharno; panic grips village.

निर्मल सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला: भरनो प्रखंड के महूगांव टंगरा टोली में बुधवार सुबह जंगली हाथी ने एक वृद्ध ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी अभी भी आसपास के इलाके में मौजूद हो सकता है। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय शनि उरांव बुधवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

RKDF
advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। मारासिली पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव ने वन विभाग और भरनो थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर भरनो थाना के सब इंस्पेक्टर निर्मल प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहीं, बसिया वन विभाग के प्रभारी वनपाल शेखर सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।।भरनो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।

Kashmir
advertisement

वन विभाग के प्रभारी वनपाल शेखर सिंह ने मृतक की पत्नी को तत्काल राहत के तौर पर एक लाख रुपये का चेक देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि शेष मुआवजा राशि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीणों को हाथी के नजदीक नहीं जाने और उसे छेड़ने या उकसाने से बचने की सलाह दी गई है। क्षेत्र में हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्यूआरटी टीम लगातार निगरानी कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now