IMG 20201214 WA0087

भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से किया हमला बहन घायल, धनबाद रेफर.

जामताड़ा, अजय सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा : नाला थाना क्षेत्र के घुसरुकाटा गांव में भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न होने से भाई ने बहन को पीटकर बुरी तरह से घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की बताया जा रहा है.

सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह खाना देने के समय भाई बहन में किसी बात को लेकर बकझक होने लगा. इसी क्रम में भाई माधव मरांडी (33) ने अपनी आपा खो बैठा और मारपीट पर उतारू हो गए. बताया जाता है कि बहन सरस्वती मरांडी (28 ) को कुल्हाड़ी से सिर के पीछे मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. घायल अवस्था में पीड़ित सरस्वती मरांडी को नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल बाद में धनबाद रेफर कर दिया गया है.

घायल सरस्वती मरांडी शादीशुदा हैं, लेकिन मायके घूसरूकाटा में ही रहती है. वहीं आरोपी माधव की पत्नी भी तंग आकर अपने मायके में ही रहती है. खाना देने के समय भाई बहन में किसी बात को लेकर विवाद बकझक तथा बाद में मारपीट कर घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार साव दल बल के साथ मामले की तहकीकात के लिए घटना स्थल पहुंचे.

पुलिस आने की भनक लगने पर आरोपी माधव भाग खड़े हुए. लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण आरोपी माधव को किष्टोपुर के समीप पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया है.इस संबंध में नाला थाना कांड संख्या 101/20 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है.

Share via
Share via