Students showcased their talent in various competitions on Hindi Diwas.

हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Students showcased their talent in various competitions on Hindi Diwas.
Students showcased their talent in various competitions on Hindi Diwas.

शंभू कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: मालसाड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वनदुर्गा में हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध, श्रुतिलेख और सुलेख प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

RKDF
advertisement

निबंध प्रतियोगिता में भारती कुमारी ने प्रथम, राजन सिंह ने द्वितीय और सागर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रुतिलेख प्रतियोगिता में सागर सिंह प्रथम, रुद्र द्वितीय और मुनिया कुमारी तृतीय रहीं। वहीं, सुलेख प्रतियोगिता में सागर सिंह प्रथम, उर्मिला कुमारी द्वितीय और मुनिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

Kashmir
advertisement

इस अवसर पर विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें नियमित रूप से हिंदी पढ़ने-लिखने और शुद्ध भाषा के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों से भी जुड़ी हुई है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगरनाथ सिंह, देवकी कुमारी, शंकर सिंह, पद्मिनी कुमारी और जानकी सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।