CID

रांची : JSSC-CGL और JPSC मामले में दो गिरफ्तार, CID की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रांची। प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाने के मामलों में CID ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में जांच एजेंसी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक गिरफ्तारी JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े मामले में पश्चिम बंगाल से हुई है, जबकि दूसरे मामले में रांची के एक कोचिंग संस्थान के संचालक को पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

JSSC-CGL मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तारी

JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े मामले में CID ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले के रहने वाले दिलीप कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी पर परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों को कथित रूप से अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।

CID की कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में जांच एजेंसी की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।

रांची : JSSC-CGL और JPSC मामले में दो गिरफ्तार, CID की कार्रवाई से मचा हड़कंप

JPSC मामले में कोचिंग संचालक गिरफ्तार

वहीं, JPSC प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े मामले में CID ने रांची के एक कोचिंग संचालक संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। वह शिव भवन, कमलाकांत रोड, रातू रोड क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

CID के मुताबिक, संजीत कुमार रांची स्थित शिवांगन कोचिंग के संचालक हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि वह कथित तौर पर एजेंट के रूप में भी काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RKDF
advertisement

दोनों मामलों में CID की जांच जारी है। जांच के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।