मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आश्वासन पर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने वापस ली हड़ताल

रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 108 एंबुलेंस कर्मियों के प्रतिनिधियों और संचालन एजेंसी के पदाधिकारियों के साथ कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मंत्री और विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

बैठक में कर्मियों ने संचालन एजेंसी पर पूर्व में किए गए वादों को पूरा नहीं करने, वेतन के समय पर भुगतान नहीं होने और अन्य सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत की। कर्मियों ने कहा कि आश्वासन के बावजूद उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है।

वहीं, संचालन एजेंसी के प्रतिनिधियों ने स्थानांतरण को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कुछ ड्राइवर और अन्य कर्मियों की कार्य में रुचि नहीं होने के कारण उनका स्थानांतरण किया गया है। एजेंसी ने वेतन का भुगतान नहीं किए जाने या कम भुगतान किए जाने के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि नियमानुसार वेतन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बैठक में कर्मियों के स्थानांतरण, वेतन भुगतान और अन्य सुविधाओं से जुड़े सभी मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कर्मियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामलों की जांच कराने का आश्वासन दिया। विशेष रूप से स्थानांतरित किए गए कर्मियों के मामलों की जांच का भरोसा दिया गया।

बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल समेत 108 एंबुलेंस कर्मियों और संचालन एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे। गौरतलब है कि 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली। इससे राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा के नियमित और सुचारू संचालन का रास्ता साफ हो गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल की मुलाकात, सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में ऑस्ट्रेलिया के कोलकाता स्थित काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड…
गोड्डा : कथित पत्रकार से जुड़े घर में अवैध हथियार निर्माण का आरोप, पुलिस ने बरामद की देशी कट्टा बनाने की मशीन
महागामा के घाट बलिया गांव में छापेमारी, देशी कट्टा और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद; कई लोगों से पूछताछ,…
















