मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं एसडीएमए के कार्यों की समीक्षा की.

Share
Link copied

Team Drishti.

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं एसडीएमए के कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सेंट्रल कोल्ड फील्ड द्वारा कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए सीएसआर फंड के तहत 20 करोड़ रुपया उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएसआर के तहत आने वाले अन्य संस्थान व उद्योग भी कोरोना के खिलाफ अपनी भूमिका निभाएं। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अक्टूबर में निर्गत आदेश के तहत प्रतिबंधित गतिविधियां यथा स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमा घर खोलने एवं समारोह, धार्मिक आयोजन, मेला, पार्क में जुटने वाले लोगों संख्या को लेकर अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव श्रीमती हिमानी पांडे, प्रधान सचिव श्री नितिन मदन कुलकर्णी, सचिव श्री अमिताभ कौशल, सचिव श्री अबु बकर सिद्दकी, सदस्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री राजीव कुमार व विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow