हाथियों ने सड़क पर उतर यात्री वाहन को पलटा
शंभू कुमार सिंह /संजय मंडल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा/बोलबा दिनदहाड़े बीच सड़क पर हाथियों के झुंड ने यात्री वाहन को पलटा यात्रियों ने भाग व छुपकर जान बचाई । बेहरीनबासा खडियामुड ढलान के पास जंगली हाथियो ने सिमडेगा से बहरीनबसा जा रहे रहे टाटा मैजिक सवारी गाडी को पलट दिया। इससे पहले हाथियों को देख सभी सवारी उतर कर भाग व छुप गए ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिमडेगा से बेहरनीबासा जा रही सवारी टाटा मैजिक गाड़ी खडियामुड ढलान के पास पंहुची तो सामने सड़क पर हाथियों का झुंड नजर आया। हाथी देखते हीं सवारी भागकर छुप गए। जंगली हाथियो ने सडक पर टाटा मैजिक को धक्का देकर पलट दिया और जंगल की ओर चले गये। हाथियो के भागने के बाद सभी लोग निकले और गाडी को सीधा खडा किया। सूत्रों के अनुसार 14 दिसंबर की शाम को बेहरीनबासा के ग्रामीणो ने पत्थरो से मारते हुए जंगली हाथियो भगाया था। उसके बाद से हाथी बौखलाए हुए थे।घटना से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। ग्रामीणो ने प्रशासन से जंगली हाथियो को भगाने की मांग की है। इस बारे में बोलबा रेंजर शंभु चरण चौधरी ने कहा कि वे स्थिति का पता लगा रहे हैं। हाथियों को क्षेत्र से भगाने का प्रयास किया जाएगा

















