मुठभेड़ में मारा गया एक उग्रवादी

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Wed, 16 Dec 2020 10:39 AM (IST)

मो०अरबाज
चंदवा

लातेहार एसपी प्रशांत आनन्द को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन पर निकली पुलिस और उग्रवादी के बीच चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक निंद्रा जंगल मे भीषण मुठभेड़ हुयी। मुठभेड़ में पुलिस ने एक उग्रवादी को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी को मिली इनपुट पर पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी, जैसे ही पुलिस टीम सेरक जंगल पहुंची उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला व जवाबी फायरिंग की जिसमे एक उग्रवादी मारा गया, पुलिस ने उसके पास से एक एके-47 हथियार बरामद किया है। खबर लिखे जाने तक मारे गए उग्रवादी को पहचान नही हो पायी थी। वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow