करम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में सात लोगों की मौत, पलामू में छह और हजारीबाग में एक युवक के डूबने की खबर

पलामू/हजारीबाग: करम पर्व के विसर्जन के दौरान झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की डूबने से मौत हो गई। पलामू जिले में कोयल नदी और एक अन्य जलाशय में करम डाली विसर्जन के दौरान कुल छह लोगों की जान चली गई। वहीं, हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में भी करम विसर्जन के दौरान एक युवक के गहरे पानी में डूबने की घटना सामने आई है।

पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच लड़के डूब गए। हादसे में पांचों की मौत हो गई। वहीं, पाटन थाना क्षेत्र में करम डाल बहाने के दौरान 15 वर्षीय एक लड़की की डूबने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं में कुल छह लोगों की जान चली गई।

इधर, हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित कारू भुइयां बाबा बगीचा के पास बांध में बुधवार सुबह करम विसर्जन के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बताया जा रहा है कि करम पूजा के बाद विसर्जन के लिए लोग बांध पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में युवक की तलाश और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

करम पर्व के दौरान एक ही दिन में हुई इन घटनाओं से दोनों जिलों में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की ओर से जलाशयों और नदियों में विसर्जन के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

पिथरा में फिर सजेगा आस्था का धाम, आज होगा श्री जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास
सिमडेगा: जिले के पिथरा स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। लंबे समय से जर्जर…

बिहार-झारखंड के 150 लोगों ने 15 देशों में खपाई 250 करोड़ की काली कमाई, आयकर रिटर्न में विदेशी संपत्ति छिपाने का आरोप
बिहार और झारखंड से जुड़े करीब 150 लोगों की विदेशी संपत्ति और बैंक खातों को लेकर आयकर विभाग ने जांच शुरू की…
















