275-tonnes-illegal-coal-seized-behind

फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ ने की छापेमारी

Share
Link copied
275-tonnes-illegal-coal-seized-behind
275-tonnes-illegal-coal-seized-behind

चतरा: सीसीएल के मगध-आम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई जारी है। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ पिपरवार टीम ने फुलवरिया रेलवे साइडिंग के पीछे छापेमारी कर करीब 275 टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद किया।

RKDF
advertisement

बरामद कोयले की कीमत ₹1,260 प्रति टन की दर से करीब ₹3.46 लाख आंकी गई है। सीआईएसएफ ने कोयले को हटाकर फुलवरिया साइडिंग स्थित वे-ब्रिज पर वजन कराया, जहां कुल वजन 275 टन पाया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया के तहत कोयला सीसीएल मगध प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisment
Advertisment

यह कार्रवाई सीआईएसएफ इकाई एनके एवं पिपरवार के कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में की गई। उप कमांडेंट अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने सीसीएल मगध-आम्रपाली प्रबंधन के साथ समन्वय कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

Advertisment
Advertisment

अवैध कोयला गतिविधियों की निगरानी के लिए सीआईएसएफ ने ड्रोन से भी आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। अभियान के तहत सीआईएसएफ की अलग-अलग टीमों ने परियोजना क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी जांच और छापेमारी की।

Advertisment
Advertisment

सीआईएसएफ के अनुसार, बरामद कोयले के संबंध में बरियातू, लातेहार पुलिस को सूचना दी गई है, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कोयला खनन, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आगे भी सीसीएल प्रबंधन तथा स्थानीय प्रशासन और पुलिस के समन्वय से कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisem
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।