कोनार सिंचाई नहर के एयर वेंट में व्यक्ति के डूबने की आशंका, चप्पल मिलने से मचा हड़कंप
विष्णुगढ़। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो स्थित बिलंडीटांड में कोनार सिंचाई नहर के कट एंड कवर एयर वेंट (कुएं) में एक व्यक्ति के गिरने या डूबने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया है। कुएं के मुहाने पर चप्पल मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने रखवा निवासी गणेश महतो, पिता स्व. टेकलाल महतो के इसमें गिरने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक उनके कुएं में गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तड़के चार बजे घर से निकले थे गणेश
परिजनों के अनुसार, गणेश महतो बुधवार तड़के करीब 4 बजे घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कोनार सिंचाई नहर के एयर वेंट के पास उनकी चप्पलें मिलीं। इसके बाद आशंका जताई गई कि वे कुएं में गिर गए होंगे।

करीब 300 फीट गहरा बताया जा रहा है कुआं
स्थानीय लोगों के मुताबिक एयर वेंट काफी गहरा है और इसमें पानी भी मौजूद है। ग्रामीणों ने अपने स्तर से लोहे के कांटे (झगर) की मदद से कुएं के भीतर तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन गहराई और सीमित संसाधनों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं की गहराई अधिक होने के कारण सामान्य तरीके से तलाश करना मुश्किल है। उनका मानना है कि यदि अंडरवाटर कैमरा या अन्य आधुनिक बचाव उपकरण उपलब्ध हों तो कुएं के भीतर की स्थिति का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

पुलिस पहुंची, बचाव टीम बुलाने की तैयारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। स्थानीय स्तर पर एनडीआरएफ/विशेष बचाव दल की सहायता लेने की बात कही जा रही है। टीम के पहुंचने के बाद ही कुएं के भीतर व्यवस्थित तरीके से तलाशी अभियान चलाए जाने की उम्मीद है। फिलहाल परिजन गणेश महतो की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस और बचाव दल की कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गणेश महतो कुएं में गिरे हैं या नहीं।

योगेंद्र साव के आरोपों पर विधायक प्रदीप प्रसाद का पलटवार, बोले- ‘परमानेंट तड़ीपार ही इलाज’
सांसद-विधायक पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों को लेकर सदर विधायक ने पूर्व मंत्री पर साधा निशाना हजारीबाग। पूर्व मंत्री और बड़कागांव…

फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ ने की छापेमारी
चतरा: सीसीएल के मगध-आम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई जारी है। बुधवार को गुप्त…

















