zilla-parishad-chairman-reviews-arrangements-anganwadi

आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष ने की समीक्षा

Share
Link copied
zilla-parishad-chairman-reviews-arrangements-anganwadi
zilla-parishad-chairman-reviews-arrangements-anganwadi

कोलेबिरा: जिला परिषद अध्यक्ष सिमडेगा रोस प्रतिमा सोरेंग ने गुरुवार को कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुसाना केरकेट्टा एवं पर्यवेक्षिकाओं से प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली।

RKDF
advertisement

जिला परिषद अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा पोषाहार और भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास और पोषण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ऐसे में केंद्रों पर बच्चों को बेहतर वातावरण, गुणवत्तापूर्ण पोषण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

Advertisment
Advertisment

बैठक के दौरान क्षेत्र में जर्जर और पुराने आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। रोस प्रतिमा सोरेंग ने आवश्यकता के अनुसार भवनों की मरम्मत कराने की दिशा में पहल करने की बात कही, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

Advertisment
Advertisment

वहीं, कोलेबिरा नवोदय विद्यालय के पीछे स्थित बिल्हौर बस्ती में नए आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा, ताकि बस्ती के बच्चों को उनके घर के समीप आंगनबाड़ी की सुविधा मिल सके। मौके पर कोलेबिरा प्रखंड प्रमुख दुतामी हेंब्रम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।