kinnars-traffic-police-clash-sakchi-roundabout

साकची गोलचक्कर पर किन्नरों और ट्रैफिक पुलिस में भिड़ंत, ऑटो हटाने को लेकर सड़क पर हंगामा

Share
Link copied
kinnars-traffic-police-clash-sakchi-roundabout
kinnars-traffic-police-clash-sakchi-roundabout

जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर पर शुक्रवार देर शाम ऑटो हटाने को लेकर किन्नर समुदाय के कुछ लोगों और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद हो गया। ऑटो हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते तकरार और हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के सड़क पर आमने-सामने आने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के कारण कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, किन्नर समुदाय के कुछ लोग साकची गोलचक्कर के पास एक ऑटो में बैठे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की बात कहते हुए ऑटो हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सड़क पर हाथापाई की स्थिति बन गई।

Advertisment
Advertisment

घटना के बाद किन्नर समुदाय के लोगों ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। हालांकि, पुलिस की ओर से बल प्रयोग किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विवाद के दौरान बड़ी संख्या में राहगीर और वाहन चालक मौके पर जुट गए, जिससे साकची गोलचक्कर पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

RKDF
advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस किन्नर समुदाय के कुछ लोगों को साकची थाना ले गई, जहां घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और हाथापाई के दौरान दोनों पक्षों की भूमिका को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के आधिकारिक पक्ष और जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।