online-gambling-gang-revealed-mgm-three

एमजीएम में ऑनलाइन जुआ गिरोह का खुलासा, अर्टिगा कार सहित तीन गिरफ्तार

Share
Link copied
online-gambling-gang-revealed-mgm-three
online-gambling-gang-revealed-mgm-three

जमशेदपुर: एमजीएम थाना पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिमुलडांगा में एनएच-73 के किनारे सुनसान स्थान पर खड़ी अर्टिगा कार की जांच के दौरान आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से नकदी, चार मोबाइल फोन, अर्टिगा कार, सोने-चांदी के आभूषण और ऑनलाइन जुआ का हिसाब-किताब लिखी कॉपी बरामद की गई है।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सिमुलडांगा में संदिग्ध हालत में एक अर्टिगा कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार की जांच की तो उसके अंदर तीन युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन लिंक पर जुआ खेलते मिले। आरोपी जुए से जुड़े स्कोर और लेन-देन का हिसाब कॉपी में दर्ज कर रहे थे।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में ऑनलाइन जुआ संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन जुआ खेलने के साथ अन्य लोगों को भी इससे जोड़कर अवैध कमाई करते थे।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार महतो, रोहित गुप्ता उर्फ सेठबाज उर्फ बिट्टू और कृष्णा कर्मकार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कुल 1,18,490 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसमें विकास कुमार महतो के पास से 97,920 रुपये, कृष्णा कर्मकार से 10,570 रुपये और रोहित गुप्ता से 10 हजार रुपये मिले। इसके अलावा पुलिस ने चार मोबाइल फोन, एक अर्टिगा कार, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट भी जब्त किया है। बरामद मोबाइल में आईफोन-13 और आईफोन-17 प्रो मैक्स भी शामिल हैं।

Advertisment
Advertisment

पुलिस की जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से ऑनलाइन जुआ, सट्टा और आईपीएल गेम खेलने तथा खिलाने वाले नेटवर्क से जुड़े साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। मोबाइल फोन में बैंक और यूपीआई लेन-देन से संबंधित स्क्रीनशॉट भी मिले हैं।

RKDF
advertisement

पुलिस अब जब्त डिजिटल उपकरणों और वित्तीय लेन-देन की जांच के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ऑनलाइन जुआ नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे संभावित सरगना कौन है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।