mithun-falls-train-near-govindpur-station

गोविंदपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मिथुन की मौत, पुणे जा रहा था मिथुन

Share
Link copied
mithun-falls-train-near-govindpur-station
mithun-falls-train-near-govindpur-station

जमशेदपुर: गोविंदपुर रेलवे स्टेशन के समीप आजाद हिंद एक्सप्रेस से गिरने के कारण पश्चिम बंगाल निवासी 29 वर्षीय मिथुन उरांव की मौत हो गई। वह रोजगार के सिलसिले में पुणे जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के शवगृह भेज दिया।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, मिथुन रविवार को अपने घर से पुणे जाने के लिए निकले थे। हावड़ा पहुंचने के बाद उन्होंने आजाद हिंद एक्सप्रेस पकड़ी थी। ट्रेन गोविंदपुर स्टेशन के पास पहुंची, इसी दौरान वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

Advertisment
Advertisment

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान की और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

RKDF
advertisement

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए। रोजगार की तलाश में घर से निकले 29 वर्षीय युवक की रास्ते में ही मौत होने से परिवार में मातम पसरा है। जवान बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।