एक माह से अंधेरे में डूबे चिरोटांर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

सिमडेगा: जलडेगा प्रखंड के टिनगीना पंचायत अंतर्गत चिरोटांर गांव में करीब एक माह से खराब पड़े 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में पिछले एक महीने से बिजली नहीं थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने अपनी समस्या झामुमो केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा के समक्ष रखी। इसके बाद झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना और जिला सचिव मो. सफीक खान ने बिजली विभाग से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल की।

नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अजित कीड़ो ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने झामुमो और हेमंत सोरेन के समर्थन में नारे भी लगाए।

मौके पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अजित कीड़ो, पंचायत अध्यक्ष संदीप कीड़ो, रातू, देवानंद, संजय सोरेंग, प्रमोद कीड़ो समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

गोविंदपुर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मिथुन की मौत, पुणे जा रहा था मिथुन
जमशेदपुर: गोविंदपुर रेलवे स्टेशन के समीप आजाद हिंद एक्सप्रेस से गिरने के कारण पश्चिम बंगाल निवासी 29 वर्षीय मिथुन उरांव की मौत…

रांची के चुटिया में ज्वेलरी दुकान के बाहर बवाल, स्थानीय युवकों और दुकानदार पक्ष में भिड़ंत; मारपीट के बाद इलाके में तनाव
रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पावर चौक के पास ज्वेलरी दुकान को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक…
















