RKDF University School of Law में नए विद्यार्थियों का स्वागत, अधिवक्ताओं ने साझा किए कोर्टरूम अनुभव

रांची: RKDF University, Ranchi के School of Law में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में High Court और Lower Court के अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ न्यायालयीन कार्यप्रणाली और विधि के व्यावहारिक पक्षों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

अधिवक्ताओं ने कहा कि विधि के क्षेत्र में सफल करियर के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ, तार्किक क्षमता, प्रभावी संवाद, अनुशासन और पेशेवर नैतिकता जरूरी है। विद्यार्थियों को न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र की गरिमा के अनुरूप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की Chancellor Dr. Sadhna Kapoor ने Video Conferencing के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विधि की शिक्षा को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ ग्रहण करने तथा अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने का आह्वान किया।

इस दौरान Vice Chancellor, Pro Vice Chancellor, Registrar, Dean Academic, Dean एवं HOD, School of Law सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के Rules & Regulations, Academic Conduct, Discipline, Protocol और Campus Decorum की जानकारी भी दी गई।

Senior और Super Senior विद्यार्थियों ने नवागंतुकों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों व Campus Life से परिचित कराया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिससे समारोह में उत्साह का माहौल रहा।

विश्वविद्यालय के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उन्हें व्यावहारिक विधिक ज्ञान, अनुशासन, पेशेवर शिष्टाचार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था।

कालिकापुर के राधा-गोविंद मंदिर से माइक की दो यूनिट चोरी, पुजारी ने थाने में दिया आवेदन
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित श्री राधा-गोविंद मंदिर में अज्ञात चोरों ने माइक की दो यूनिट चोरी…

आखिरी 49 सेकंड में अभिषेक का जादुई गोल, भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स फाइनल में बनाई जगह
रोमांचक सेमीफाइनल में भारत की शानदार जीत, हरमनप्रीत सिंह के दो गोल के बाद अभिषेक ने आखिरी क्षणों में पलटा मैच; अब…
















