khubaib-shahid-meets-arjun-munda-issue

सरकारी ब्लड बैंकों के एमओयू के मुद्दे पर अर्जुन मुंडा से मिले खुबैब शाहिद

Share
Link copied
khubaib-shahid-meets-arjun-munda-issue
khubaib-shahid-meets-arjun-munda-issue

सिमडेगा: झारखंड राज्य स्वैच्छिक रक्तदान संगठन कोऑर्डिनेशन कमिटी के दक्षिण छोटानागपुर प्रभारी खुबैब शाहिद ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर सरकारी ब्लड बैंकों को निजी कंपनी के साथ एमओयू किए जाने के मुद्दे पर संगठन की चिंताओं से अवगत कराया।

Advertisment
Advertisment

खुबैब शाहिद ने कहा कि सरकारी ब्लड बैंकों का निजी कंपनी के साथ एमओयू होने से थैलेसीमिया मरीजों के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भी परेशानी हो सकती है। उन्होंने मरीजों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की आपत्तियों और इससे जुड़े विभिन्न बिंदुओं को अर्जुन मुंडा के समक्ष रखा।

RKDF
advertisement

मुलाकात के दौरान अर्जुन मुंडा ने संगठन के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ 6 अक्टूबर 2026 को रांची स्थित अपने आवास पर बैठक करने की बात कही। इस बैठक में सरकारी ब्लड बैंकों से जुड़े मुद्दों, मरीजों के हितों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।