सिमडेगा के मामाभगिना मुंडू टोली में लगा नया 25 केवी ट्रांसफार्मर, दो महीने बाद लौटी बिजली

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: जलडेगा प्रखंड के टिनगीना पंचायत अंतर्गत मामाभगिना मुंडू टोली में करीब दो महीने से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। इस पहल से ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राहत मिली है, जिन्हें लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की शिकायत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से संपर्क किया। इसके बाद गांव में नया 25 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। अनिल कंडुलना ने ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।

ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए अनिल कंडुलना के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, जेम्स भेंगरा, नॉर्मन भेंगरा, पावल भेंगरा, सुनील जोजो, मुकुट मुंडू, मोनिका हीरो, तुनूर जोजो, शिशिर बूढ़ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
















