aditya-sahu-pays-tribute-gandhi-shastri

गांधी-शास्त्री जयंती पर आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Share
Link copied
aditya-sahu-pays-tribute-gandhi-shastri
aditya-sahu-pays-tribute-gandhi-shastri

रांची: गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को ओरमांझी में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

Advertisment
Advertisment

आदित्य साहू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देश को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों महापुरुषों का त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

RKDF
advertisement

उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए देश, राज्य और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी सहित रांची पूर्वी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।