massive-road-accident-bedo-car-rams

बेड़ो में भीषण सड़क हादसा: चलती ट्रेलर में पीछे से घुसी कार, एक की मौत; कई घायल

Share
Link copied

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जरिया स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

RKDF
advertisement

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Advertisment
Advertisment

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि, मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।