training-food-safety-dhanbad-essential-tips

धनबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण, SHG सदस्यों और खाद्य निर्माताओं को दिए गए जरूरी टिप्स

Share
Link copied

training-food-safety-dhanbad-essential-tips

धनबाद। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों (SHG), किसान उत्पादक समूहों से जुड़े खाद्य प्रसंस्करण कर्मियों और खाद्य निर्माताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उप विकास आयुक्त, धनबाद एवं अभिहित अधिकारी, धनबाद के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्धारित नियमों और मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

RKDF
advertisement

लाइसेंस से लेकर पैकेजिंग तक समझाए नियम

प्रशिक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड में प्रदर्शित 12 गोल्डन नियम, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई, सुरक्षित खाद्य भंडारण, खाद्य पैकेट की लेबलिंग, मिथ्याछप उत्पाद, खाद्य मिलावट और खाद्य सुरक्षा एवं मानकों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी खतरे, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पानी के गुणवत्ता मानक और फूड ग्रेड सामग्री के इस्तेमाल सहित खाद्य सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

Advertisment
Advertisment

खाद्य कारोबारियों के लिए लाइसेंस जरूरी

इस अवसर पर धनबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक खाद्य व्यवसाय संचालक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी खाद्य निर्माताओं और खाद्य व्यवसाय संचालकों के लिए FSSAI का वैध लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन रखना आवश्यक है। साथ ही खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Advertisment
Advertisment

SHG की महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार में फायदा

नागरिक क्लब के संस्थापक एवं FSSAI के सूचीबद्ध प्रशिक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे खाद्य उत्पादों को बाजार में बेहतर पहचान और स्थायित्व दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का पालन बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ-साथ छोटे खाद्य व्यवसायों में उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाने और बाजार में प्रतिस्पर्धा मजबूत करने में भी मदद करते हैं।

Advertisment
Advertisment

35 SHG सदस्यों समेत 75 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा 40 अन्य खाद्य उत्पादकों को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस तरह कुल 75 प्रतिभागियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानकों से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कियाकार्यक्रम का आयोजन नागरिक क्लब, पटना और FSSAI के FoSTaC ट्रेनिंग पार्टनर 360 रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खाद्य निर्माताओं एवं खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, फूड सेफ्टी नियमों एवं मानकों के अनुपालन को बढ़ावा देना और जिले में सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य निर्माण की संस्कृति को मजबूत करना रहा।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम में धनबाद जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्रीमती विजय परमार, श्रीमती जैस्मीन करकेटा, सुश्री नैना नायक, श्री चंदन साव और श्री चंद्रकांत गंझू के अलावा 360 रिसर्च फाउंडेशन के प्रांतीय प्रोग्राम संयोजक श्री राहुल कुमार, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर श्री अमित कुमार, मोबाइलाइजर श्री शुभम कुमार और खाद्य सुरक्षा कार्यालय के श्री राहुल कुमार पासवान मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
गोविंद मोदक

गोविंद मोदक

रिपोर्टर

पत्रकार | न्यूज़ रिपोर्टर | मीडिया प्रोफेशनल गोविंद मोदक धनबाद, झारखंड के पत्रकार हैं और उन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में लगभग 6 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपराध, राजनीति, सामाजिक एवं नागरिक मुद्दों, जनसरोकार और जमीनी स्थानीय खबरों पर रिपोर्टिंग की है। उन्होंने Newz India 24, TV45 Satellite Channel, DHN24, Vande Bharat News, Chanakya News India Jharkhand और Bharatmitra News जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ कार्य किया है। उनकी पत्रकारिता तथ्यपरक, जिम्मेदार और जमीनी रिपोर्टिंग पर केंद्रित है, जिसमें आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना शामिल है। मुख्य विशेषज्ञता: अपराध एवं राजनीतिक रिपोर्टिंग • जमीनी पत्रकारिता • सामाजिक एवं नागरिक मुद्दे • जनसरोकार • प्रभावी संवाद एवं नेटवर्किंग