ajsu-faces-setback-jamshedpur-many-office

आजसू को जमशेदपुर में झटका, संजय मालाकार समेत कई पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Share
Link copied

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में आजसू पार्टी को बुधवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा झटका लगा। पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय मालाकार समेत जिला और प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारियों ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी संगठनात्मक दायित्वों से इस्तीफा दे दिया। सभी पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे की जानकारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को पत्र के माध्यम से दी है। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने अपने पत्र में कहा है कि वे निजी कारणों से पार्टी में मिली जिम्मेदारियों और प्राथमिक सदस्यता का त्याग कर रहे हैं। नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से उनके इस्तीफे को तत्काल स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

RKDF
advertisement

इन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

सामूहिक इस्तीफा देने वालों में आजसू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय मालाकार, जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जमशेदपुर प्रखंड के प्रधान सचिव शंभु शरण, प्रखंड प्रवक्ता सुजीत शर्मा, जिला महिला समिति की महासचिव सावित्री यादव, जिला सचिव विरेन स्वर्णकार, जमशेदपुर प्रखंड कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार, प्रखंड सचिव मनोज ठाकुर और सक्रिय सदस्य सौरभ सिंह शामिल हैं।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment

संगठनात्मक स्तर पर चर्चा तेज

एक साथ कई पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद पूर्वी सिंहभूम में आजसू पार्टी के संगठन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास तौर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय मालाकार समेत जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के एक साथ इस्तीफा देने को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, इस्तीफा देने वाले नेताओं की ओर से जारी पत्र में इस्तीफे की वजह के तौर पर किसी राजनीतिक विवाद, संगठनात्मक मतभेद या अन्य कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। पत्र में सभी ने निजी कारणों को ही आधार बताया है। संजय मालाकार की पूर्वी सिंहभूम में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका रही है। ऐसे में उनके साथ कई पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद अब पार्टी नेतृत्व की ओर से आगे क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी ।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।