हेमंत सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता, 20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में होगा आयोजन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दोनों स्थानों पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अलावा राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल थे। वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू और सुमित साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आजसू को जमशेदपुर में झटका, संजय मालाकार समेत कई पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में आजसू पार्टी को बुधवार को संगठनात्मक स्तर पर बड़ा झटका लगा। पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजय…

धनबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण, SHG सदस्यों और खाद्य निर्माताओं को दिए गए जरूरी टिप्स
धनबाद। जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से स्वयं सहायता…
















