10-lakh-rewarded-naxal-commander-convicted

गुमला : 13 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर दोषी करार, 13 अक्टूबर को सजा पर फैसला

Share
Link copied

गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के चर्चित नक्सली मामले में गुमला की अदालत ने 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर रामप्रसाद लकड़ा उर्फ अशोक उर्फ प्रसाद लकड़ा को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के तहत दोषी माना है। अब अदालत 13 अक्टूबर को उसकी सजा के बिंदु पर फैसला सुनाएगी।

RKDF
advertisement

लकड़ा पर इलाके में लंबे समय तक माओवादी गतिविधियों को संचालित करने और 13 पुलिसकर्मियों की हत्या से जुड़े मामले में शामिल होने के आरोप रहे हैं। पुलिस के अनुसार, वह करीब 22 वर्षों तक माओवादी संगठन से जुड़ा रहा और संगठन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। बताया जाता है कि उसकी सुरक्षा में करीब 35 से 40 हथियारबंद नक्सली तैनात रहते थे।

Advertisment
Advertisment

2015 में मुठभेड़ के बाद हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस ने 11 जून 2015 को चैनपुर थाना क्षेत्र के कटकाही नाला जंगल के पास मुठभेड़ के बाद रामप्रसाद लकड़ा समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की लंबी कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के बाद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रामप्रसाद लकड़ा को आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट के तहत दोषी करार दिया है।

Advertisment
Advertisment

13 अक्टूबर को सजा पर फैसला

दोषसिद्धि के बाद अब अदालत में सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी। 13 अक्टूबर को रामप्रसाद लकड़ा को कितनी सजा दी जाएगी, इस पर अदालत अपना फैसला सुनाएगी .रामप्रसाद लकड़ा को पुलिस लंबे समय से एक महत्वपूर्ण माओवादी कमांडर के रूप में देखती रही है। उसकी गिरफ्तारी को भी उस समय सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना गया था।

रांची में भारत-बांग्लादेश T20 मैच को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।