पत्नी के बेंगलुरु चले जाने के बाद परेशान था युवक, फांसी लगाकर दी जान
जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र की गुड़िया बस्ती में 26 वर्षीय युवक ने घर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान गुड़िया बस्ती निवासी निक्की सोए के रूप में हुई है। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, निक्की सोए ने करीब तीन वर्ष पहले रांची की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने माता-पिता से अलग बिरसानगर में किराये के मकान में रह रहा था। उसके माता-पिता मूल रूप से मानगो के शंकोसाई रोड नंबर पांच के निवासी हैं।

मृतक के एक मित्र के मुताबिक, करीब 20-25 दिन पहले किसी बात को लेकर निक्की और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर बेंगलुरु चली गई थी। बताया गया कि निक्की अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए बेंगलुरु भी गया था, लेकिन वह उसके साथ वापस नहीं लौटी।

इसके बाद से निक्की परेशान चल रहा था। बुधवार रात उसने घर में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

दुर्गा पूजा से पहले शराब माफिया पर शिकंजा, 200 लीटर चुलाई शराब और 12 हजार किलो जावा महुआ बरामद
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अवैध शराब के…

DGP तदाशा मिश्रा को हटाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार लेकिन झारखंड की नियुक्ति नियमावली पर उठाए सवाल
बिना पक्ष सुने हटाने से कोर्ट ने किया इनकार, सभी राज्यों में DGP नियुक्तियों की समीक्षा के लिए Amicus Curiae को दिया…

















