मानगो में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फोन पर युवती से हुई थी बहस

जमशेदपुर: मानगो के चाणक्य नगर कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोविंद कुमार महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले वह मोबाइल फोन पर एक युवती से बात कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। हालांकि, इस बातचीत का घटना से कोई संबंध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मृतक के ममेरे भाई निखिल कुमार ने बताया कि गोविंद करीब 15 दिन पहले ही जमशेदपुर आया था। उसके मामा उसे बेहतर माहौल देने और कोई काम सीखने के उद्देश्य से जमशेदपुर लेकर आए थे। इससे पहले गोविंद धनबाद के जामाडोबा में रहता था। परिजनों के मुताबिक, वहां उसकी संगत ठीक नहीं होने के कारण उसे जमशेदपुर भेजा गया था।

निखिल के अनुसार, शुक्रवार को गोविंद अपने कमरे में मोबाइल पर एक युवती से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई। कुछ देर बाद गोविंद ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोविंद मूल रूप से पटना का रहने वाला था, जबकि उसका परिवार धनबाद के जामाडोबा में रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती से हुई बातचीत और युवक की मौत के बीच किसी तरह का संबंध था या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सिमडेगा में चार महीने में खुले 16 हजार बचत खाते, डिजिटल बैंकिंग से जुड़े 65 हजार से अधिक लोग
सिमडेगा: कभी चिट्ठियों और मनीऑर्डर तक सीमित रहने वाला डाकघर अब डिजिटल बैंकिंग, बीमा और आधार जैसी आधुनिक सेवाओं का केंद्र बन…

सिमडेगा पुलिस ने लगाए 250 पौधे, पहले चरण में 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य
सिमडेगा: पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर को बढ़ावा देने के लिए सिमडेगा पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में पौधारोपण अभियान…
















