telco-police-recovered-three-bikes-two

टेल्को पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और दो मोबाइल किए बरामद, तीन किशोर निरुद्ध

Share
Link copied
telco-police-recovered-three-bikes-two
telco-police-recovered-three-bikes-two

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा और दीपावली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान टेल्को थाना पुलिस ने चोरी की तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन विधि-विवादित किशोरों को निरुद्ध किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Advertisment
Advertisment

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर आठ अक्टूबर की रात टेल्को थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूरज पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से जा रहे एक किशोर को पकड़ा। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और चोरी के अन्य वाहनों व मोबाइल फोन का पता लगाया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा स्थित बाली डुंगरी से दो अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया। जांच में पता चला कि बरामद तीनों मोटरसाइकिल सरायकेला-खरसावां जिले के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई थीं। इन मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी भी दर्ज है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए।

RKDF
advertisement

इस अभियान में टेल्को, परसुडीह और गोविंदपुर थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस बरामद वाहनों और मोबाइल फोन से जुड़े मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।