मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 950 लीटर अवैध शराब जब्त

चतरा: प्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। जोरी–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर जोगियारा गांव के समीप एक महिंद्रा बोलेरो मैक्सी ट्रक पिकअप से 950.40 लीटर शराब बरामद की गई। शराब को मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही वाहन का चालक और सहचालक फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 9 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि जोगियारा गांव के पास एक पिकअप वाहन भैंस को धक्का मारकर भाग रहा है। सूचना पर प्रतापपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ा और उसकी तलाशी ली। इस दौरान मुरही के बोरों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई।

तलाशी में ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की की 180 एमएल वाली 48 पेटियों से 2,304 बोतलें बरामद की गईं। इनमें कुल 414.72 लीटर शराब थी। वहीं, ब्लू स्ट्रोक एक्सक्विजिट व्हिस्की की 180 एमएल वाली 62 पेटियों से 2,976 बोतलें मिलीं, जिनकी कुल मात्रा 535.68 लीटर है। इस तरह पुलिस ने दोनों ब्रांड की कुल 110 पेटियों में रखी 5,280 बोतलें जब्त कीं।

पुलिस ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। मामले में वाहन के अज्ञात मालिक, चालक और सहचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है।

टेल्को पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और दो मोबाइल किए बरामद, तीन किशोर निरुद्ध
जमशेदपुर: दुर्गा पूजा और दीपावली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान टेल्को थाना पुलिस ने चोरी की तीन…

सिमडेगा में चार महीने में खुले 16 हजार बचत खाते, डिजिटल बैंकिंग से जुड़े 65 हजार से अधिक लोग
सिमडेगा: कभी चिट्ठियों और मनीऑर्डर तक सीमित रहने वाला डाकघर अब डिजिटल बैंकिंग, बीमा और आधार जैसी आधुनिक सेवाओं का केंद्र बन…
















