nhm-personnels-september-honorarium-be-paid

एनएचएम कर्मियों के सितंबर माह के मानदेय का जल्द होगा भुगतान, एसीएस ने दिया निर्देश

Share
Link copied
nhm-personnels-september-honorarium-be-paid
nhm-personnels-september-honorarium-be-paid

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत सभी कर्मियों के सितंबर माह तक के लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने टीबी मरीजों की पोषण राशि का भुगतान भी जल्द करने को कहा। इसके साथ ही एनएचएम के पदों का पुनर्गठन 10 दिनों के भीतर पूरा करने और लंबे समय से लंबित कर्मियों के हेल्थ इंश्योरेंस के मामलों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया।

Advertisment
Advertisment

सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव ने एनएचएम की वित्तीय स्थिति, चालू वित्तीय वर्ष के आय-व्यय और विभिन्न पदों के पुनर्गठन की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य स्तर से लेकर जिला, प्रखंड और सहिया स्तर तक कार्यरत किसी भी कर्मी का मानदेय लंबित नहीं रहना चाहिए। आगामी पूजा-पर्व को देखते हुए उन्होंने समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि कर्मियों को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Advertisment
Advertisment

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने एनएचएम की वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। गढ़वा और जामताड़ा जिलों में उपलब्ध कराई गई राशि के मुकाबले कम खर्च होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को व्यय की गति बढ़ाने और स्वीकृत योजनाओं को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया, ताकि उपलब्ध राशि का समय पर और प्रभावी उपयोग किया जा सके।

Advertisment
Advertisment

अपर मुख्य सचिव ने अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान मानव संसाधन सूचना प्रणाली (एचआरआईएस) के माध्यम से करने का निर्देश दिया। इस प्रक्रिया में रांची जिले को प्राथमिकता देते हुए पहले वहां भुगतान सुनिश्चित करने और इसके बाद अन्य जिलों में भी भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों के भुगतान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि मानदेय और पारिश्रमिक से संबंधित सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि भुगतान में अनावश्यक देरी न हो।

Advertisment
Advertisment

बैठक में एनएचएम के मानव संसाधन ढांचे के पुनर्गठन (रिस्ट्रक्चरिंग) की भी समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, एनएचएम कर्मियों के लंबे समय से लंबित हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा।

Advertisment
Advertisment

बैठक में विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव सहित विभाग और एनएचएम के कई अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों को वित्तीय व्यय, मानव संसाधन प्रबंधन और पदों के पुनर्गठन से जुड़े सभी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।