आदित्यपुर में किराए के मकान में घुसा संदिग्ध, महिला की नींद खुलते ही छत से भागा

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित संजय नगर में मंगलवार की सुबह एक किराए के मकान में संदिग्ध व्यक्ति के घुसने से हड़कंप मच गया। महिला की नींद खुलते ही संदिग्ध छत के रास्ते फरार हो गया। महिला के अनुसार, संदिग्ध के शरीर पर ग्रीस लगा था और उसने चेहरे पर नीले रंग का कपड़ा बांध रखा था। घटना के बाद परिवार दहशत में है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। उस समय महिला कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि उसका पति और बच्चा घर के बाहर रखी चौकी पर सोए हुए थे। महिला नवरात्रि का व्रत रख रही थी। इसी दौरान संदिग्ध छत के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ और दरवाजा भिड़ाकर वहां रखे मोबाइल फोन को उठाने की कोशिश करने लगा।

इसी बीच महिला की नींद खुल गई। कमरे में अनजान व्यक्ति को देखकर वह घबरा गई और शोर मचाने लगी। आवाज सुनते ही संदिग्ध छत के रास्ते भाग निकला। महिला और उसके परिजन घटना से सहमे हुए हैं। सुबह-सुबह घर में संदिग्ध के घुसने की खबर फैलने के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई।

बताया जा रहा है कि मकान में संदिग्ध के प्रवेश करने और फरार होने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उसके शरीर पर ग्रीस लगे होने और चेहरे पर नीला कपड़ा बंधा होने की बात सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, संदिग्ध की पहचान और मकान में घुसने के वास्तविक उद्देश्य की पुष्टि नहीं हुई है।
मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव, सुबह कुहासा तो दिन में खिलेगी धूप
रांची: झारखंड में मंगलवार, 13 अक्टूबर को मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची…

हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर नेमरा पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने सोमवार…
















