सिमडेगा के डेली मार्केट से बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा: सिमडेगा के डेली मार्केट से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरफराज साह (23) के रूप में हुई है। वह गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के महुआटोली का रहने वाला है।

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 11 अक्टूबर को विकास कुमार की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर JH01DZ-3122) उनकी दुकान के बगल से चोरी हो गई थी। घटना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच की है। इसके बाद वाहन मालिक ने सिमडेगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को 13 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

नोवामुंडी के जंगल में अवैध लौह अयस्क खनन का खुलासा, छापेमारी में ट्रैक्टर जब्त
चालक समेत मौके पर मौजूद लोग फरार, जंगल में जमा मिला खनन कर निकाला गया लौह पत्थर; वन विभाग ने शुरू की…

सिमडेगा में 40 किलो प्रतिबंधित गोवंशीय मांस बरामद, एक गिरफ्तार
सिमडेगा: जिले में प्रतिबंधित गोवंशीय मांस के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिमडेगा पुलिस ने करीब 40 किलोग्राम मांस बरामद…
















