जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है कंबल.

Share
Link copied

रामगढ़, आकाश शर्मा.

रामगढ़ : बढ़ते ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा सभी अंचलों, नगर परिषद एवं छावनी परिषद क्षेत्रों में गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस संबंध में बात करते हुए प्रभारी सामाजिक सुरक्षा शाखा श्रीमती रजनी रेजिना इंदवार ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए उपायुक्त श्री संदीप सिंह के निर्देश पर जिला सामाजिक सुरक्षा शाखा द्वारा सभी अंचल अधिकारियों, नगर परिषद एवं छावनी परिषद रामगढ़ को पर्याप्त संख्या में कंबल उपलब्ध कराए गए हैं एवं सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निरीक्षण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow