illegal-sand-transport-unearthed-kurdeg-two

कुरडेग में अवैध बालू परिवहन का खुलासा, दो ट्रैक्टर जब्त, तीन गिरफ्तार

Share
Link copied
illegal-sand-transport-unearthed-kurdeg-two
illegal-sand-transport-unearthed-kurdeg-two

सिमडेगा: कुरडेग थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर चालकों और एक वाहन मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 16 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि कुरडेग थाना क्षेत्र के खिंडा बथान टोली स्थित काड़ा खींचा नदी घाट से ट्रैक्टरों के जरिए अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुरडेग थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़े गए और उनके चालकों व एक वाहन मालिक को गिरफ्तार किया गया।

Durga puja
Advertisement

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर और एक नीले रंग का ट्रैक स्टार ट्रैक्टर जब्त किया। मामले में कुरडेग थाना कांड संख्या 43/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता, झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान **आकाश मिंज (20 वर्ष), मनोहर एक्का (35 वर्ष) और तोबियास तिर्की (30 वर्ष)** के रूप में हुई है। तीनों कुरडेग थाना क्षेत्र के परकला गांव के निवासी हैं। आकाश मिंज महिंद्रा ट्रैक्टर और मनोहर एक्का ट्रैक स्टार ट्रैक्टर का चालक है, जबकि तोबियास तिर्की महिंद्रा ट्रैक्टर का मालिक बताया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।