JAP-1 परिसर में निकली 146 साल पुरानी फूलपाती शोभायात्रा, गोरखा जवानों ने दी मां दुर्गा को सलामी

रांची: शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर शनिवार को रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 परिसर में पारंपरिक फूलपाती शोभायात्रा निकाली गई। करीब 146 साल पुरानी इस परंपरा के तहत गोरखा जवानों ने विधि-विधान से वृक्षों की पूजा की और बंदूकों से फायरिंग कर मां दुर्गा को सलामी दी। धार्मिक आस्था, शौर्य और गोरखा संस्कृति से जुड़ी यह परंपरा आज भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ निभाई जा रही है।

फूलपाती अनुष्ठान के दौरान वृक्षों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण की कामना की गई। इसके बाद परंपरा के अनुसार गोरखा जवानों ने फायरिंग कर मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस आयोजन में शस्त्र पूजा का भी विशेष महत्व है। जवान मां दुर्गा से अपनी रक्षा और शत्रुओं पर विजय की कामना करते हैं।
JAP-1 की फूलपाती शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गोरखा समुदाय की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। यहां महानवमी के अवसर पर नौ कन्याओं की पूजा करने की परंपरा भी निभाई जाती है। करीब डेढ़ सदी से चली आ रही यह परंपरा आज भी विधि-विधान और श्रद्धा के साथ जीवंत है।

सिमडेगा में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने निकाला भव्य पथ संचलन
सिमडेगा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर को सिमडेगा में श्री विजयादशमी उत्सव सह भव्य पथ संचलन का…

कोलेबिरा में पेड़ से टकराकर पलटा LPT वाहन, चालक-सहचालक घायल
सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के गोंदलटोली के समीप शुक्रवार रात एक LPT वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया।…
















