simdega-police-reunites-wandering-mentally-ill

सिमडेगा पुलिस ने भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को परिजनों से मिलाया

Share
Link copied
simdega-police-reunites-wandering-mentally-ill
simdega-police-reunites-wandering-mentally-ill

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ करीब 30 वर्षीय युवक को उसके परिजनों से मिलाया। बांसजोर थाना क्षेत्र के सिहरजोर में मिले युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सिहरजोर क्षेत्र में एक युवक के भटकने की सूचना मिलने पर बांसजोर थाना पुलिस ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया। इसके बाद उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई गई। छानबीन के दौरान युवक की पहचान ओडिशा के बीरमित्रापुर क्षेत्र अंतर्गत कुड़पानी निवासी के रूप में हुई।

Durga puja
Advertisement

पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बांसजोर थाना बुलाया। आवश्यक सत्यापन के बाद युवक को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया। अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवार के सदस्यों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे के निर्देश पर सिमडेगा पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी कार्य कर रही है। भटके हुए युवक को उसके परिवार से मिलाने की इस पहल को पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।