सिमडेगा पुलिस ने भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को परिजनों से मिलाया

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटक रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ करीब 30 वर्षीय युवक को उसके परिजनों से मिलाया। बांसजोर थाना क्षेत्र के सिहरजोर में मिले युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सिहरजोर क्षेत्र में एक युवक के भटकने की सूचना मिलने पर बांसजोर थाना पुलिस ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लिया। इसके बाद उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई गई। छानबीन के दौरान युवक की पहचान ओडिशा के बीरमित्रापुर क्षेत्र अंतर्गत कुड़पानी निवासी के रूप में हुई।

पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बांसजोर थाना बुलाया। आवश्यक सत्यापन के बाद युवक को सकुशल उनके हवाले कर दिया गया। अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवार के सदस्यों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे के निर्देश पर सिमडेगा पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी कार्य कर रही है। भटके हुए युवक को उसके परिवार से मिलाने की इस पहल को पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन का दशकर्म संस्कार संपन्न किया
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…

302 में 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप, सड़क परियोजनाएं अधर में: बाबूलाल मरांडी
रांची: झारखंड में बालू घाटों के संचालन, होल्डिंग टैक्स वसूली और सड़क निर्माण परियोजनाओं की स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी…
















