accused-arrested-forcing-relationship-girl-pretext

शादी का झांसा देकर युवती से जबरन संबंध बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
accused-arrested-forcing-relationship-girl-pretext
accused-arrested-forcing-relationship-girl-pretext

सिमडेगा: शादी का झांसा देकर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने के आरोप में सिमडेगा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोगबहार बगीचा टोली निवासी जसवंत इंदवार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Durga puja
Advertisement

इस संबंध में प्रेसवार्ता कर डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने बताया कि सिमडेगा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने महिला थाना में आवेदन देकर जसवंत इंदवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट भी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जसवंत इंदवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।