father-benny-ekka-principal-saint-mikhail

खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल फादर बेनी एक्का को मारी गोली, स्टाफ रूम में घुसकर अपराधियों ने किया हमला

Share
Link copied
father-benny-ekka-principal-saint-mikhail
father-benny-ekka-principal-saint-mikhail

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले से गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई है। बुधवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल और फादर बेनी एक्का को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी स्कूल के स्टाफ रूम में घुस गए और वहां फादर बेनी एक्का को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

Durga puja
Advertisement

स्कूल परिसर में हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। शैक्षणिक संस्थान के अंदर इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हमलावरों की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

फादर बेनी को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ऋषभ गर्ग समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस छानबीन में जुट गयी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।