clear-skies-light-morning-cold-foggy

रांची सहित पूरे झारखंड में आज साफ आसमान, सुबह हल्की ठंड और धुंध का असर

Share
Link copied
clear-skies-light-morning-cold-foggy
clear-skies-light-morning-cold-foggy

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में शुक्रवार (23 अक्टूबर) को मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध या कुहासा छा सकता है, जिसके बाद आसमान साफ हो जाएगा और दिन भर धूप निकलेगी। राज्य में कोई बारिश की संभावना नहीं है। राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह ठंड का अहसास होगा, जबकि दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। हवा की गति सामान्य रहेगी और आर्द्रता सुबह में अधिक रहेगी।

पूरे झारखंड में भी लगभग यही स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। उत्तर-पूर्वी जिलों सहित ज्यादातर इलाकों में सुबह धुंध/कुहासा और बाद में मुख्यतः साफ आसमान रहने की संभावना है। प्रमुख शहरों के तापमान की बात करे तो जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रहेगा। धनबाद में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला। सुबह धुंध और दिन में साफ आसमान का सिलसिला जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है, जिससे सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। नागरिकों को सुबह की ठंड और धुंध को ध्यान में रखते हुए हल्के गरम कपड़े पहनने और सड़क पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।