सिमडेगा में जनसंवाद के जरिए सुनी गईं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिमडेगा: आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15, 22 और 24 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसंवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने क्रमवार अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों की जानकारी लेते हुए शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने और उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
सिमडेगा पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लोगों की शिकायतों का प्रभावी ढंग से निवारण करना है। जनसंवाद में अपनी समस्याएं रखने पहुंचे लोगों ने उनकी बात सुने जाने पर संतोष जताया।

जोराम में बेकाबू टेलर घर-सह-दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे मकान मालिक
सिमडेगा: सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जोराम पावर हाउस के पास शनिवार सुबह NH-143 पर तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर एक…

सड़क-पुल के अभाव में परेशान ग्रामीणों का ऐलान, ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’
निर्मल सिंह गुमला: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत बिलिंगबिरा पंचायत के केराटोली गोइंधारा गांव के ग्रामीण सड़क और पुल की समस्या…















