uncontrollable-taylor-breaks-house-cum-shop

जोराम में बेकाबू टेलर घर-सह-दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे मकान मालिक

Share
Link copied
uncontrollable-taylor-breaks-house-cum-shop
uncontrollable-taylor-breaks-house-cum-shop

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जोराम पावर हाउस के पास शनिवार सुबह NH-143 पर तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर एक घर-सह-दुकान में घुस गया। हादसे के समय मकान मालिक मनोज कुमार आंगन में झाड़ू लगा रहे थे। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त टेलर का नंबर JH12 R0996 है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की पहचान जागेश्वर यादव के रूप में बताई गई है।

स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे ने एक बार फिर NH-143 पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर किया है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।